
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद की एनसीसी इकाई ने भारतीय नौसेना दिवस को जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाने वाला भारतीय नौसेना दिवस देश की विशाल तटरेखा की रक्षा, समुद्री व्यापार मार्गों की निगरानी, और प्राकृतिक आपदाओं एवं मानवीय संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने में भारतीय नौसेना के महत्व को समर्पित है। 2024 के भारतीय नौसेना दिवस की थीम “आविष्कार और स्वदेशीकरण के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य” इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया उपस्थित रहीं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को अधिकारी जैसे गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया और कैडेट्स को उनकी समर्पण और उपलब्धियों के लिए ‘बी’ प्रमाणपत्र प्रदान किए। एनसीसी यूनिट से सिनियर जीसीआई सुधा कपूर को डॉ भाटिया द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही कैडेट कैप्टन अभिषेक चौहान व कैडेट निखिल को अखिल भारतीय नौ-सैनिक कैंप लगाने हेतू सम्मानित किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भाषण,और पोस्टर निर्माण जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिन्होंने कैडेट्स और छात्रों की प्रतिभा और उत्साह को उजागर किया। साथ ही पर्यटन विभागाध्यक्ष श्री अमित ने कैडेट्स को नेवी व फौज के सर्वोच्च बलिदान को उजागर किया। कार्यक्रम में पूर्व कैप्टन सुनीता डुडेजा, मैडम मीनाक्षी, श्री विरेन्द्र व मोहिनी भी उपस्थित रहे। क्षितिज ने कार्यक्रम का संचालन किया और उसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर्स (सीटीओ) डॉ. रश्मि और श्री नेत्रपाल सैन ने इस आयोजन के संयोजक के रूप में अहम भूमिका निभाई।
