
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में अग्रवाल
विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान देवेंद्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट
दिनेश गुप्ता व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा–निर्देशन
में राष्ट्रीय पर्यावरण नियंत्रण दिवस मनाया गया। इसका आयोजन
सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स क्लब के बैनर तले वर्ष 2024 के थीम
“स्वच्छ वायु, हरित पृथ्वी: सतत जीवन की ओर एक कदम” पर एक
जागरूकता रैली के माध्यम से किया गया l
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में 31 एसडीजी क्लब वालंटियर्स ने भाग लिया। इसी क्रम में “स्वच्छ वायु: हरित पृथ्वी” विषय पर इंटरक्लास पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
निशांत राज (बीबीए सीएएम, तृतीय वर्ष) और रोहन (बीसीए, प्रथम वर्ष)
ने प्रथम स्थान प्राप्त किया; श्रेया दत्त (बीबीए, प्रथम वर्ष) दूसरे स्थान पर
रहीं; और सोनिका (एमबीए, प्रथम वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भारती धीमान (एमसीए, प्रथम वर्ष) को उनके पोस्टर के लिए सांत्वना
पुरस्कार मिला। इस अवसर पर एसडीजी क्लब संयोजक डॉ. सारिका
कांजलिया, कॉर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र, डॉ. इनायत चौधरी, श्री सुभाष कैलोरिया,
मैडम नेहा गोयल व श्रीमती डॉली मंगला उपस्थित रहे।
