
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में हिंदी विभाग द्वारा गुरु
नानक जयंती के अवसर पर नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष, गवर्निंग
बॉडी), श्री दिनेश कुमार गुप्ता (अग्रवाल कॉलेज महासचिव गवर्निंग बॉडी) एवं
अग्रवाल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से कॉलेज में
विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने एवं महापुरुषों के आदर्शों के प्रति
जागरूक रखने के उद्देश्य से समय-समय पर भारतीय महापुरुषों की जयंती के
विशेष अवसर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
इस प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी
कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे : नारा लेखन में सौम्या तंवर (बी ए प्रथम वर्ष) प्रथम, खुशी (बी ए प्रथम वर्ष) द्वितीय एवं मुस्कान (बी ए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में टीना (एम ए हिंदी प्रथम वर्ष) प्रथम, रिमझिम (बी ए प्रथम वर्ष) द्वितीय एवं सोनिया (बी ए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम संयोजिका डॉ मधु सिंगला एवं अन्य सहायक प्रवक्ताओं मिस अंजली, श्री आशीष सिंह सभी के प्रयासों से यह प्रतियोगिता सफल रही।
