
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / दक्ष फाउंडेशन, हरियाणा पुलिस सोसाइटी, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस, रोटरी क्लब ईस्ट एवं एनएचपीसी द्वारा संयुक्त रूप से ख्याल बुजुर्गो का नाम से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो के उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया |
विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक सरदार गंभीर सिंह बांगा को उद्योग जगत में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. दक्ष फाउंडेशन की टीम सेक्टर 58 स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज के कॉर्पोरेट ऑफिस में गंभीर सिंह बांगा जी को प्रशस्ति पत्र, शॉल और पौधा भेंट कर किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया. इस मौके पर दक्ष फाउंडेशन के संस्थापक व् कम्युनिटी पुलिसिंग के कोऑर्डिनेटर सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र दहिया ने फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किये जा रहे है कार्य को विस्तार से बताया. उन्होंने बताया की फरीदाबाद पुलिस विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से सामाज में जागरूकता व सामंजस्यता स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहती है. दक्ष फाउंडेशन के एडवाइजर विंग कमांडर एच सी मान ने बताया की सरदार गंभीर सिंह बांगा फरीदाबाद उद्योग जगत की बड़ी शख्सियत है, अपने जीवन काल में कंपनी की स्थापना से लेकर देश के अलग अलग राज्यों के साथ साथ विदेशो में उद्योग का विस्तार कर हजारो लोगो को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने के काम किया है.
पर्यावरणविद व दक्ष फाउंडेशन के एडवाइजर ए के गौड़ ने विक्टोरा ग्रुप द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किये जा रहे काम की सराहना करते हुए कहा की औधोगिक नगर फरीदाबाद शहर में दर्जनों पार्क और लाखो पेड़ लगा कर एस एस बांगा ने हरियाणा में ट्रीमैन के नाम से पहचान बनाई है, उद्योग चलाने के साथ साथ समाज व पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता सभी को प्रेरित करता है. इस मौके पर रोटरी क्लब ईस्ट के एस सी गर्ग, ट्राफीक ताऊ वीरेंद्र सिंह, विक्टोरा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर सतवीर सिंह बांगा, सीईओ नवीन अरोड़ा, वाईस प्रेजिडेंट विनय कुमार, विशाल माहेश्वरी, एन के मंगला, जयेश कुमार, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे.
