
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में 18 से 20 नवम्बर तक आयोजित हुए अन्तर्क्षेत्रीय युवा महोत्सव में फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पुरस्कार प्राप्त किए। युवा महोत्सव में संगीत, रंगमंच, नृत्य, साहित्य तथा ललित कला की विधाओं में 43 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिनमें नेहरू कॉलेज ने 22 प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम, आठ में द्वितीय तथा चार प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्तर्क्षेत्रीय युवा महोत्सव से पूर्व अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में आयोजित फरीदाबाद-झज्झर क्षेत्र के क्षेत्रीय युवा महोत्सव में नेहरू कॉलेज ने 35 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 24 पुरस्कार प्राप्त किए थे। क्षेत्रीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों ने ही अंतर्क्षेत्रीय युवा समारोह में भाग लिया था। सभी विजेताओं का महाविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। युवा महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों व टीम इंचार्जों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डॉ. सबीना सिंह, डॉ. दिनेश जून, डॉ. शैलेश्वर कौशिक, डॉ. प्रतिभा चौहान, डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. गिरिराज, डॉ. दीपिका लोगानी, डॉ. चारू शर्मा, डॉ. अंकित कौशिक, डॉ. सुमन जून, डॉ. दीपिका हुड्डा, डॉ. रश्मि गेरा, डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. संगीता, डॉ. पूनम अहलावत, डॉ. निशा तेवतिया सहित सभी टीम इंचार्ज व प्राध्यापक उपस्थित रहे।
महाविद्यालय द्वारा विजित प्रतियोगिताओं की सूची : –
1. Poetic Recitation Haryanavi – 1st
2. Indian Classical Music Inst. (P) – 1st
3. Best Actress (Hindi Play) – Tabinda Bano (Chhoti Ladki)
4. Geet/Gazal/Bhajan – 2nd Prize
5. Debate English (For The Motion) – 2nd
6. Debate Hindi (For The Motion) – 2nd
7. Indian Classical Music Vocal – 2nd
8. Group Song General – 2nd
9. Group Song Haryanvi – 2nd
10. Poetic Recitation Punjabi – 2nd
11. Western Group Song- 2nd
12. One Act Play (SKT) – 3rd
13. Elocution – 3rd
14. English (Against The Motion) – 3rd
15. Indian Classical Music Inst. (NP) – 3rd
