
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविंदर फागना अंडर – 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कृष्णा क्रिकेट अकादमी मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच वर्षा क्रिकेट अकादमी और गुलाब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में गुलाब क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 32. 2 में 10 विकेट पर 108 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने 18 रन , कार्तिक ने 17 रन , अभिनव ने 12 रन बनाए I गुलाब क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए धर्मेंदर सिंह ने 3 विकेट , विनय और तन्मय ने 2 – 2 विकेट , निशांत और दिव्यांश ने 1 – 1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलाब क्रिकेट अकादमी ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए धर्मेंदर सिंह ने 55 रन , अरिन ने 22 रन , प्रान्शु ने 17 रन बनाए । वर्षा क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए गौरव ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मेंदर सिंह को दिया गया ( गुलाब क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
