
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में चले तीन
दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव (जोनल यूथ फेस्टिवल) में सेकंड रनर अप की ट्रॉफी
जीतने के पश्चात अब अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव (Inter Zonal Youth festival) में भी
बेहतरीन प्रदर्शन कर अग्रवाल कॉलेज ने तीन स्वर्ण पदक और सात कांस्य पदक
हासिल कर विशेष कीर्तिमान स्थापित किया ।
श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़, गवर्निंग बॉडी) एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ गवर्निंग बॉडी) एवं डॉ संजीव कुमार गुप्ता (प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) के अथक प्रयासों से एक बार पुनः अग्रवाल कॉलेज ने नई उपलब्धियां को हासिल किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में 18. 11.2024 से 20. 11. 2024 तक चले अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव (इंटरनल यूथ फेस्टिवल) में अग्रवाल कॉलेज ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (नॉन पर्कशन), वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट (सोलो) और माइम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं धनराशि भी प्राप्त की। साथ ही, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (पर्कशन), ग्रुप डांस (जनरल) सोलो डांस (पुरुष वर्ग), मिमिक्री, संस्कृत श्लोक उच्चारण, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक एवं धनराशि भी प्राप्त की।
स्वर्ण पदक विजेता टीमें में जनवरी माह में आयोजित होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए प्रतिभागिता करेंगी। अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दी ।
क्षेत्रीय युवा महोत्सव की संगठन सचिव रही डॉ सुप्रिया ढांडा, उपसचिव डॉ शिल्पा गोयल एवं समस्त टीम इंचार्ज डॉ रेखा सेन, डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ सीमा मलिक, डॉ उषा चौधरी, मिस अनीता, लवकेश, डॉ पूनम रौतेला, मिस पूनम यादव के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में श्री सौरभ गुप्ता एवं श्री
मोहित हुड्डा सभी की सराहनीय भूमिका रही ।
