
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त जितेंद्र यादव दिशानिर्देश अनुसार दिव्यांग मुक्त फरीदाबाद के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं राजस्थान एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर- 12 रेड क्रॉस भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में उपायुक्त जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में बहुत जल्द फरीदाबाद को दिव्यांग मुक्त फरीदाबाद बनाने की ओर प्रशासन के द्वारा निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। यह सभी सुविधा भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करवाई जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको को द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसके लिए आज मंगलवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी। जिसमें मुख्य रुप से सभी दिव्यांगो को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा सके इस कड़ी में कार्य प्रगति पर है।रेड क्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वेक्ल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करा सके। जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन,पालन कर सकें। जिससे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। इसी कड़ी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सहयोगी संस्था राजस्थान एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई।राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन लड्ढा एवम् पदाधिकारी विमल खंडेलवाल ने बताया कि बहुत जल्द फरीदाबाद में दिव्यांगजन मुक्त बनाने की ओर हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सरकार के सहयोग से जल्द ही राजस्थान एसोसिएशन एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे फरीदाबाद में दिव्यांगजन के लिए जांचमाप शिविर का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद के बड़खल,तिगांव, बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी दिव्यांगजन एवम् वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच माप शिविरॉ का आयोजन किया जाएगा। यह सभी सुविधा भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करवाई जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको को द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।आज कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के पदाधिकारी हरीश लाल,राजेश दास, राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन लड्ढा एवं विमल खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
