
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / द्वारका स्थित दीन दयाल उपाध्याय काॅलेज के सभागार में सामाजिक, शैक्षिक एव सांस्कृतिक उत्थान के लिए अग्रसर संस्था द्वारका उतराखण्डी उत्तरायणी समिति द्वारा घुघुती स्मारिका का विमोचन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित व गणेश वंदना से की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में ले. जन. ए.एस. रावत, ले. जन. ए.के. भट्ट, अध्यक्ष प्रेमसिंह रावत, उपाध्यक्ष मीना पतियाल, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह बिष्ठ, सचिव जगदीश नेगी, देवेन्द्र सिंह कोरंगा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति कोटनाला सालियान, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारिका के विमोचन पर उत्तराखंड के लोक नृत्यों को उपस्थित लोगों भरपूर आनंद उठाया।
द्वारका उतराखण्डी उत्तरायणी समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह रावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवभूमि उतराखंड अपनी संस्कृति एवं अद्भूत सौन्दर्य व प्राचीन परंपराओं को सहेजे हुए है। लोक संस्कृति एवं लोकगीतों ने अंतर्राष्टीय स्तर पर ख्याती प्राप्त की हुइ है। इस समारिका में उतराखंड वासियों को अपनी जन्मभूमि एवं अपनी संस्कृति को स्मरण करने को प्रेरित करेगी तथा जनमानस को इसकी जानकारी प्राप्त होने के साथ साथ युवाओं के लिए भी स्मारिका अपनी संस्कृति को पहचानने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने के साथ प्ररेण का स्रोत्र भी बनेगी।
उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विमोचन पर हमने सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राश्ट की समृद्धि, विशय पर अपने विचार रखें उन्होंने सभी से ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिज्ञा लेने की अपील की। उन्होने यह भी बताया कि हम लोग उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रसार प्रचार के लिए द्वारका उपनगरी में कई वर्षों से सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते है।
