
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पाली में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब और एक्स अन्डिफीटिड आर्मी के बीच खेला गया । इस मैच में डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने एक्स अन्डिफीटिड आर्मी को 37 रन से हराया I यह मैच 20 – 20 ओवर का था और डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 20 में 5 विकेट पर 177 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए प्रबल शर्मा ने 68 रन , सुमित अब्बी ने 35 रन , विनय ने 25 रन बनाए I एक्स अन्डिफीटिड आर्मी की और से गेंदबाजी करते हुए साहिल दत्ता ने 3 विकेट , रोहित दुआ और संजय भाटिया ने 1 – 1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्स अन्डिफीटिड आर्मी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए मृणाल सैनी ने 48 रन , राहुल सिंह ने 34 रन , विक्रम धारीवाल ने 23 रन बनाए । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए हर्ष फागना ने 3 विकेट , लक्की फागना ने 2 विकेट , दीपक और करण ने 1-1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रबल शर्मा को दिया गया (डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
