
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / 1st आर पी सी ए दिवाली कप 2024 लीग मैच रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच आरपीसीए (RPCA) रैड और आरपीसीए (RPCA) ऑरेंज के बीच खेला गया।
इस मैच मे आरपीसीए (RPCA) रैड ने आरपीसीए (RPCA) ऑरेंज को फाइनल मैच में 12 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और आरपीसीए (RPCA) रैड ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। आरपीसीए (RPCA) रैड ने पहले बैटिंग करते हुए 26.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन का लक्ष्य दिया । आरपीसीए (RPCA) रैड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फैजल मलिक ने 49 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 28 रन सृष्टि शर्मा ने 13 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 11 रन बनाए। आरपीसीए (RPCA) ऑरेंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए विहान जॉली ने 4.2 ओवर में 1 मैडेन 9 रन देकर 3 विकेट मोहित ने 5 ओवर में 2 मैडेन 17 रन देकर 2 विकेट वंशज, अभिनव पांडे,दिव्यांश और पवन फागना ने 1/1 विकेट हासिल किया ।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीसीए (RPCA) ऑरेंज ने 34.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 107 रन बनाकर हार गई।आरपीसीए (RPCA) ऑरेंज की ओर से पार्थ शर्मा ने 80 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 43 रन विहान जॉली ने 55 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 13 रन बनाए। आरपीसीए (RPCA) रैड की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋतिक ने 8 ओवर में 1 मैडेन 30 रन देकर 4 विकेट यश कुमार और अमन पाशा ने 2/2 विकेट अवनीश चौधरी ने 7.1 ओवर में 1 मैडेन 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया I
इस मैच का मैन ऑफ द मैच ऋतिक व फाइटर ऑफ द मैच विहान जॉली को घोषित किया गया। मेन ऑफ द टूर्नामेंट मोहित , बेस्ट बैटमैन: पार्थ शर्मा , बेस्ट बॉलर : मोहित , बेस्ट फिल्डर अंजली शर्मा घोषित किये गए I
