फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / इवांका स्पोर्ट्स कप 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर 15 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच वेनी स्पोर्ट्स क्लब और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच में महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने वेनी स्पोर्ट्स क्लब को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वेनी स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 22.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 50 रन का लक्ष्य दिया । वेनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सक्षम ने 14 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए। महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनित बघेल ने 5 ओवर में 2 मैडेन 9 रन देकर 5 विकेट साहिल शर्मा ने 5.5 ओवर में 1 मैडेन 7 रन देकर 3 विकेट समीर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने 12.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर जीत हासिल की।महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से अंशुल नागर ने 6 गेंदों पर 3 चौको और एक छक्के की मदद से 19 रन समीर ने 16 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए। वेनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते महकार सिंह ने 5 ओवर में 1 मैडेन 15 रन देकर 4 विकेट मोहित ने 5 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच विनित बघेल व फाइटर ऑफ द मैच व महकार सिंह को घोषित किया गया।
