
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आरवी स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग का मैच सेंट स्टेफेन क्रिकेट मैदान नई दिल्ली में खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और रोहतक रोड के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने रोहतक रोड को 27 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 35 में 10 विकेट पर 136 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए गुरतेज सिंह ने 66 रन , अनुराग ने 19 रन , अनुज ने 13 रन बनाए I रोहतक रोड की और से गेंदबाजी करते हुए नमन ने 4 विकेट , अभिषेक ने 3 विकेट, दीपांशु और लाव्या ने 1-1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतक रोड ने 38.1 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 19 रन , लक्ष्य ने 17 रन , दीपांशु ने 13 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए ऋषभ ने 4 विकेट , गुरतेज सिंह ने 2 विकेट , जतिन और सागर ने 1-1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरतेज सिंह को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
