
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 13 अप्रैल 2022 को “युवा महिला लेखिका क्लब” के तत्वाधान से ‘कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं निर्देशक के रूप में अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी की अहम भूमिका रही ‘कहानी लेखन प्रतियोगिता’ की महत्ता एवं उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए, उन्होंने कहा कि हमें लेखन कौशल को बढ़ावा देना चाहिए यह एक रचनात्मक कौशल है। इससे छात्राओं का मानसिक विकास, बौद्धिक विकास साहित्यिक विकास, सांस्कृतिक विकासव धार्मिक विकासहोता है। लेखन भावों की अभिव्यक्ति व संवेदना का माध्यम है। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया कहानी लेखन ‘सफर जिंदगी का’ अथवा ‘उसने कहा था फिर मिलेंगे’ वाक्यांश से शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में लिखी गई कहानियां स्वरचित थी। श्रीमती कमल टंडन जी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है इसलिए हर एक प्रतिभागी को अपनी रूचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और रचनात्मक कौशल को बढ़ाने के विभिन्न सुझाव भी उनके द्वारा दिए गए।यह प्रतियोगिता “युवा महिला लेखन क्लब” की संयोजिका श्रीमती कमल टंडन जी, सह-संयोजिका डॉ॰ सुषमा रानी के द्वारा आयोजित की गई। डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. सारिका, डॉ. रेनू महेश्वरी,डॉ. सुप्रिया ढांडा, डॉ. मीनू अग्रवाल, डॉ. इनायत, श्री सुभाष मुख्य रूप से मौजूद रहे। कहानी लेखन प्रतियोगिता का परिणाम 20.04.2022 को घोषित किया जाएगा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
