
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एसीएल डे और नाईट चैंपियनशिप क्रिकेट लीग का मैच दा डोम क्रिकेट मैदान गुरुग्राम में खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और डीसी बॉल पार्क के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने डीसी बॉल पार्क को 25 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 30 – 30 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 30 में 7 विकेट पर 148 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए अनुराग ने 58 रन , वैश ने 27 रन , ऋषभ ने 13 रन , आरव ने 12 रन बनाए I डीसी बॉल पार्क की और से गेंदबाजी करते हुए विवान और मेहुल ने 2 – 2 विकेट, रुवीर और गृहीत ने 1-1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी बॉल पार्क ने 26.4 ओवर में 10 विकेट पर 123 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए रूदारांष ने 32 रन , रणवीर ने 23 रन , राघव ने 19 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए मोहम्मद और ऋषभ ने 3 – 3 विकेट , वैश और जतिन ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
