
फरीदाबाद,अन्तंत्र टुडे / दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की बजाय अपनाए जा रहे तानाशाही रवैए के खिलाफ मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने सब डिवीजन में विरोध गेट मीटिंग का आयोजन किया और जमकर नारेबाजी की। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के आह्वान पर आयोजित इन मीटिंग में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विरोध गेट मीटिंगों को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन ने कहा कि सर्कल फरीदाबाद में कर्मचारियों कि समस्याएं काफी लंबे समय से पैंडिंग है। जिनकी तरफ ना निगम मैनेजमेंट का कोई ध्यान है ना ही सरकार का। इससे विपरीत सर्कल फरीदाबाद में पूरा बरसात का मौसम निकलने के बाद भी ना कोई रेनकोट,ना गम बूट,ना कोई टी एण्ड पी और ना कोई सुरक्षा संबंधी उपकरण कर्मचारियों को उपलब्ध करायें जा रहा है। फरीदाबाद में कर्मचारियों कि संख्या कम होने के बाबजूद बिजली कर्मचारी बड़ी लगन के साथ कार्य कर सर्कल फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था बनाए हुए हैं।
इसके विपरीत सर्कल फरीदाबाद के तमाम अधिकारी कर्मचारियों से बड़ा दुर्व्यवहार करते हैं। 10-12 घंटे कार्य करने के बाद भी जी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने कि धमकियां दी जाती और निगम के उच्च अधिकारियों के आदेशों को भी तोड़ मरोड़कर कर्मचारियों पर लागू किया जाता है। अनेक तरीकों से फरीदाबाद सर्कल में मौजूद अधिकारियों द्वारा कर्मचारी पर उत्पीड़न किया जाता है। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विरोध गेट मीटिंगों को उपरोक्त के अलावा यूनियन की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य करतार सिंह जागलान, मनोज जाखड़, डालचंद शर्मा,अतिरिक्त सर्कल सचिव फरीदाबाद रामचरण पुष्कर,यूनिट प्रधान भूप सिंह कौशिक, रामकेश साहरण, दिनेश शर्मा,प्रवेश बैंसला, सुरेन्द्र शर्मा,सुबोध कुमार,संजय धनंगईया, तरुणा ओबराय, शालिनी, सुधा रानी, राजवीर शर्मा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र रावत, राहुल गौर, परवीन छोंकर, मयंक शर्मा,सुनिल पाली,त्रिरमेशवर प्रसादआदि ने संबोधित किया।
