
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / पंचायती राज व्यवस्था प्रजातंत्र के लिए स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई है
लोगों के सशक्तिकरण का माध्यम है विद्यार्थी इसे समझ सकें इसी उद्देश्य को ध्यान
में रखते हुए बृहस्पतिवार को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में प्राचार्य
डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी की प्रेरणा व् मार्गदर्शन से राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा
राजनीति शास्त्र फॉर्म के अंतर्गत “पंचायती राज व्यवस्था ओर लोकतांत्रिक
विकेन्द्रीयकरण” पर अतिथि व्याख्यान करवाया गया I
इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. उपासना शर्मा, एसोसिएट
प्रोफ़ेसर, राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद उपस्थित रहीं I मुख्य वक्ता ने अपने
व्याख्यान में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में, इसका महत्त्व और इसके माध्यम से
लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सकता है के बारे में जानकारी दी I
उन्होंने बताया कि किस प्रकार विकेन्द्रीयकरण से स्थानीय शासन को सशक्त बनाया
जा सकता है और चुनाव प्रक्रिया में छात्रों और आमजनों की भागीदारी बढाई जा
सकती है I व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों के सवालों का संतोषजनक जवाब मुख्य
वक्ता ने दिया I
यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा I इस अवसर पर
75 विद्यार्थी उपस्थित रहे I यह कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ.
रितु व सहायक प्रोफ़ेसर श्रीमती पुष्प सौरौत द्वारा आयोजित किया गया I
