
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सै.-४१ फरीदाबाद में स्थित श्री चैतन्य टेक्नो विद्यालय ब्रांच में ‘अलंकरण समारोह‘ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे सब अपने निधारित कर्तव्यों को पूर्ण रूप से सत्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे ! विद्यार्थियों को चार सदनों में बाँटा गया है।
समुराईस, स्पार्टन्स, वाइकिंग्स व नाइट्स । इन्हीं सदनों में से चयनित विद्यार्थी छाप्त परिषद के सदस्य तथा कैप्टन बनें कक्षा नौवी के हैड बॉय अवी, हैड गर्ल हरमिशा बनें। डिप्टी हेड बॉय लविश, डिप्टी हेड गर्ल प्राची, सी. सी. ए फैप्टन काशवी व स्पोर्टस कैप्टन उत्तम बनें। समुराई हाऊस कैप्टन फ्राहिना, वाइकिंग्स हाऊस कैप्टन भूमिका, नाईट्स हाऊस कैप्टन कान्हा, व स्पार्टन्स हाऊस कैप्टन खुशबू नियुक्त हुए। डिप्टी हाऊस कैप्टन समुराई श्रेया, वाइकिंग्स प्रियांशु, नाइट्स हर्षिता,
स्पार्टन्स सदन नीरज नियुक्त हुए ।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनैना तोमर ने विशेष अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बबली पाराशर जी व विद्यालय के क्षेत्र प्रभारी अंशुल सक्सेना, सहयोगी शंशाक सक्सेना, डीन सोनिया मैडम प्राइमरी इंचार्ज सीमा मैडम व प्री-प्राईमरी इंचार्ज अर्चना मैडम जो इन सभी ने मिलकर छात्र-छात्राओं को सैरो व ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के उच्चाधिकारियों ने सभी छात्र-छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि संघर्ष का रास्ता कठिन है,लेकिन इसी राह पर चलते हुए हम अपने व्यक्तित्व को निखारते हैं
