
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि फरीदाबाद मैं खेला गया | यह मैच आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स और आर. पी. सी. ए. किंग्स के बीच खेला गया इस मैच मे आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स टीम ने आर. पी. सी. ए. किंग्स को 6 विकेट से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया | आर. पी. सी. ए. किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 36.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन का लक्ष्य दिया। आर. पी. सी. ए. किंग्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धेश शुक्ला ने 47 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 43 रन, प्रक्षित वत्स ने 54 गेंदों पर 1 चौको की मदद से 17 रन बनाए |
टीम आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने 6.2 ओवर में 11 रन देकर 7 विकेट, पुलकित नागपाल और ऋतिक ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स ने 29.4 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना कर जीत हासिल की | टीम आर. पी. सी. ए. रॉयल चैलेंजर्स की ओर बैटिंग करते हुए प्रयांश चौधरी ने 59 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 48 रन, नील ने 74 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 43 रन बनाए |
आर. पी. सी. ए. किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा तिवारी, आदित्य पांडे, कबीर ने 1 – 1 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ को घोषित किया |
