
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
लायंस क्लब डेफोडिल के प्रधान लॉयन योगिन्दर तेवतिया ने आज अपनी टीम के सदस्य, लायन सुमित मित्तल, एडवोकेट विवेक बंसल, लॉयन विजय कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग व कावंड़ यात्रा मार्ग से गुजर रही कांवडिय़ों की सेवा की और उन्हें फल, दवाईयां, मिठाईयां भेंट की।
इस पर उपस्थित साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लॉयन योगिन्दर तेवतिया ने कहा कि लॉयस क्लबों के सभी सदस्य पूरा वर्ष जरूरतमंद, बुजर्गों की सेवा कार्यों में लगे रहते है।
इसी कड़ी में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सावन माह में कांवडिय़ों की सेवा कार्य करेगें। जिसके तहत पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग व बाईपास रोड़ स्थित कावड़ यात्रा मार्ग पर जाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवडिय़ों को दवाईयां, फल, भोजन व मिठाईयां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि सावन के पावन महीने में कावड़ लाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा करना सबसे सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
