फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में पॉश अधिनियम 2013 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों और ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा। मुख्य वक्ता के रूप में महिला संरक्षणअधिकारी हेमा कौशिक व डी.एल.एस.ए फरीदाबाद पैनल अधिवक्ता अर्चना गोयल शामिल रहे।
हेमा कौशिक ने छात्राओं को क्षेत्रीय शिकायत समिति व आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया | उन्होंने बताया कि पचपन प्रतिशत महिला अपराध कार्यस्थल पर होते हैं | दूसरी वक्ता अर्चना गोयल ने पॉश अधिनियम के कानूनी पहलुओं की गहन जानकारी मुहैया कराई |
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने भारत और दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराधों और भेदभाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. भाटिया ने बताया कि भारत में साइबर अपराध और छेड़छाड़ के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं।
कार्यशाला संयोजक डॉ. रुचि अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में सह-संयोजक डॉ. ललिता ढींगरा, आयोजन सचिव डॉ. निशा सिंह, डॉ. सुमन तनेजा, सुश्री ज्योति मल्होत्रा, सुश्री तनुजा और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे। बीकॉम एसएफएस विभाग के लगभग पचास छात्राओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
