
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि जीवन-मरण सृष्टि का जीवन है, जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है, लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते है, जो अपने जीवन काल में ऐसे सामाजिक कार्य कर जाते है, जिनके जाने के बाद भी लोग उन्हें हमेशा याद रखते है। श्री गुर्जर जिला परिषद वार्ड नंबर 6 के युवा समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा के निवास पर उनकी दादी चंद्रवती के निधन पर दुख प्रकट करने के बाद शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. चंद्रवती ने अपने जीवन काल में सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में बढ़चढक़र हिस्सा लिया और अपने परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा दी, उन्हीं के आदर्शाे पर चलकर आज संदीप शर्मा जैसे युवा सामाजिक व राजनीति में अपनी भागेदारी निभा रहे है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्व. चंद्रवती 98 वर्ष की थी और पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग थी, धन्य है यह गांव, जिस पर ऐसी मां का साया रहा। अब उनके जाने के बाद उनके सपनों को साकार करना न केवल उनके परिवार बल्कि गांव के लोगों का दायित्व भी बनता है। इसके अलावा पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत, पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित राजेंद्र शर्मा, भूपेश रावत, सुरेंद्र हुड्डा सहित शहर के सामाजिक एवं राजनैतिक दलों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
