
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेक्टर 21 -B स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह में मंच पर ( बाएं से दाएं ) विभाग संघचालक डॉ अरविन्द सूद साथ में ऋषिपाल चौहान, ऋषिपाल एवं संजय अरोड़ा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेक्टर 21 -B स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जीवा पब्लिक स्कूल संस्थापक ऋषिपाल चौहान को माननीय विभाग संघचालक डॉ अरविन्द सूद व बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान् ऋषिपाल जी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया इसके पश्चात श्रीमान ऋषिपाल चौहान ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
महानगर फरीदाबाद पश्चिम के विवेकानंद नगर में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह को ऋषिपाल जी ने संबोधित किया व माननीय विभाग संघचालक श्रीमान अरविंद जी सूद ने आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में माननीय महानगर संघचालक व माननीय सह महानगर संघचालक, महानगर कार्यवाह सुनील मिश्रा, महानगर प्रचारक सुरेन्द्र व जितेन्द्र सह व्यवस्था प्रमुख व महानगर के अधिकतम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन नगर कार्यवाह सतीश गौतम व नगर कार्यकारिणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशंभर नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख व अदिती सेक्टर 21-B द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ साथ हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सीमांकित सभी बस्तियों ने बढ़ चढ़ कर अपने-अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
