फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एफ.एम.एस. के सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियांे ने वर्तमान सत्र के बच्चों से मुलाकात की और अपनी सफलता की कहानियों को सांझा किया। इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें प्रेरित करना था।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा में बिना दबाव के अच्छे अंक हासिल करने के बारे में वर्तमान छात्रों को सुझाव दिए। एफ.एम.एस. अकादमिक निदेशक श्रीमती शशि बाला और प्रधानाचार्य श्री उमंग मलिक ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपनी सफल यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस परस्पर संवादात्मक सत्र द्वारा अव्वल रहे विद्यार्थियों ने अपनी नीतियों से अवगत करवाकर उनका भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया।
