
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आज के समय कोविड-19 का प्रकोप हाल ही में कुछ सीमा तक समाप्त हुआ है और इस प्रकार के और भी कई वाइरस वायु में फैलते रहते हैं। कई लोग सार्वजनिक स्थानों, सड़कों आदि स्थानों पर थूकते रहते है। थूकने से टी.बी. की बीमारी अथवा कोरोना वाईरस के बढ़ने के अवसर हमेशा बने रहते हैं। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, सड़क, पार्क आदि स्थानों पर थूकना मना है। इस जागरूकता अभियान ’थूकना मत’ की मुहिम निगमायुक्त श्री यशपाल यादव द्वारा दिनांक 14.03.2022 की शाम 5.30 बजे निगम के कान्फ्रैन्स हाल से शुरूआत की जा रही है। इस जागरूकता अभियान में ’सारे जहां से अच्छा फाउंडेशन’ जो कि पुणे की एक संस्था है नगर निगम का पूर्ण सहयोग करेगी। इस अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, रैलियां आदि का आयोजन भी किया जाएगा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
