
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
स्कूल ने मदर्स डे समारोह के द्वारा ‘माँ और बच्चे‘ के बीच के बंधन को संजोया। इस अवसर पर अनेक इनडोर गतिविधियाँ आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर विंग के छात्रों द्वारा गाने, रोल प्ले, तुकबंदी, नृत्य आदि जैसी मधुर और जीवंत प्रस्तुतियों के साथ अपनी माताओं के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करने के साथ हुई। बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न शिल्प वस्तुएं तैयार कीं।
कार्यक्रम को और अधिक यादगार और रोमांचकारी बनाने के लिए टीम वर्क को देखने के लिए बैलेसिंग द बॉज, रोलिंग द डाइस, सोर्टिंग द बीड्स, गुब्बारे उड़ाना और गिनना, गिलास बजाना, स्टैकिंग द कप्स, हॉप्सकॉच, टंग ट्विस्टर्स आदि रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया।
बच्चों द्वारा अपनी माताओं का उत्साहवर्धन करके उनको पुरस्कार जीतते देखना सुखद अनुभव था। अकादमिक निदेशक श्रीमती शशी बाला ने इस तथ्य को दोहराया कि इस तरह के उत्सव युवा शिक्षार्थियों के सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
