
विधायक राजेश नागर को विशाल माला के साथ होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे समर्थक
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
तिगांव से विधायक राजेश नागर के निवास पर होली मिलन समारोह में धूमधाम रही।इस अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता उमड़ आई।लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों और डीजे पर जमकर नृत्य किया और विधायक के साथ फूलों की होली खेली।
होली मिलन के अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं को होली मनाने का विशेष कारण मिला है।मोदी जी ने पहले ही कह दिया था कि देश में 10 मार्च से होली का पर्व शुरू हो जाएगा और वही हुआ।नागर ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के सुशासन में जनता के चेहरे खिले हुए हैं।अब विपक्ष के झूठ में जनता नहीं फंसने वाली है।
श्री नागर ने अपने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से बधाई स्वीकार की उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता की बदौलत वह विधानसभा में पहुंचे हैं और उन्होंने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट प्राप्तहुए हैं। यही कारण है कि वह भी जनता की आवाज को हर मंच पर रखते हैं।वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी हमें विशेष स्नेह मिल रहा है।वह हमारे क्षेत्र के लिए हर मांग को सहज ही स्वीकार करते हैं।जिसके कारण पूरे तिगांव क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।अगर पिछले दो साल कोरोना महामारी में खराब न हुए होते तो तिगांव अब तक बहुत आगे निकल जाता।लेकिन अब यहां विकास ने गति पकड़ ली है।
विधायक नागर ने सभी से अपील की कि वह होली के पर्व को अमन चैन के साथ मनाएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें।उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर जैसे सभी रंग आपस में मिल जाते हैं वैसे ही हमें भी अपने सभी गिले शिकवे व अंतरों को मिटाने का प्रण लेकर प्रयास शुरू करने चाहिए जिससे समाज प्रदेश और देश आगे बढ़ सके।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
