
अंश अग्रवाल ने प्राप्त किये 99% अंक
फरीदाबाद,जनतंत्र
दयालबाग स्थित सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं के विद्यार्थियों ने एक बार फिर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन। कक्षा दसवीं के अनेक विद्यार्थियों ने अलग – अलग विषयो में 99 प्रतिशत तक अंक हासिल किये। 12 मार्च को सी.बी.ए.स.ई. द्वारा दसवीं का अवधि- 1 रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें अंश अग्रवाल ने 99, अमानत- 96, सौरभ- 92, नीतिका – 92, महक शर्मा- 92 तथा कार्तिक व सैश्रिक ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उपलक्ष्य पर सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य निदेशक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र भड़ाना व प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रता सिंह तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती नंदा शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अवधि-2 की परीक्षा हेतु प्रेरणा व कड़ी मेहनत करने के मंत्र समझाए।
इसके पश्चात सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य निदेशक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र भड़ाना ने सी.बी.ए.स.ई. प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि यह परीक्षा दो सत्रों में कराई गई है पहले सत्र का रिजल्ट सराहनीय रहा तथा दूसरे सत्र में भी सभी विद्यार्थी अथक परिश्रम कर सफलता प्राप्त करेंगे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
