
नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी संपति कर ना चुकाने पर ईकाइयों को सील करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपति कर के बकायाजात की वसूली के लिए पिछले कई महीनों से ईकाइयों को सील करने की कार्यवाही की जा रही है जिसमें से उन इकाइयो को डीसील भी किया गया है जिन्होंने बकायाजात जमा करा दिये है और जिन बकायादारो ने अभी तक नगर निगम मे अपने बकायाजात जमा नही कराये उन सभी ईकाइयों को निगम द्वारा नीलाम करने की कार्यवाही शीघ्र ही की जायेगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कार्यवाही से बचने के लिए सरकार द्वारा दी गई ब्याज-माफी की सुविधा का लाभ उठाते हुये 31-03-2022 तक अपना अपना-अपना बकायजात जमा कराये। आज 11-03-2022 को ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 ने 3 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 03 लाख रूपए बकाया है जब कि ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 ने भी 3 इकाईयों को सील किया जिस पर करीब 06 लाख रूपए बकाया है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
