
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री आनंद मेहता (एमडीएस अध्यक्ष), श्रीमती शुभ मेहता (सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर), महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मंजू दुआ एवं अन्य उपस्थित सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिकागण के द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती मां की वंदना एवं शास्त्रीय नृत्य के साथ हुआ। श्री आनंद मेहता का स्वागत प्रधानाचार्या द्वारा पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मिथलेश अग्रवाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए महाविद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया गया। जिनमें श्रीमती मेठी, श्रीमती ओबेरॉय, श्रीमती त्रेहान, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती ज्योत्सना, श्रीमती जुनेजा, डॉ विभा, श्रीमती प्रियंवदा, श्रीमती कमलप्रीत वर्मा, श्रीमती पूनम सचदेवा, श्रीमती सुधा साही, श्रीमती सरोज महाजन, डॉक्टर शील सिंह, श्रीमती उषा पंत, श्रीमती नीरू भाटिया एवं श्रीमती अमरजीत बावा आदि प्रमुख से उपस्थित रहें। सभी शिक्षिकाओं का स्वागत महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं द्वारा पौधा देकर किया गया।
सभी ने अपने महाविद्यालय के सफर की शुरुआत और अपने अनुभव को साझा किया एवं महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की। कुछ सेवानिवृत्त शिक्षिका जोंकि किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकी उन्होंने ऑडियो के माध्यम से महाविद्यालय का धन्यवाद किया एवं अपने अनुभव को साझा किया। लगभग ४०० पूर्व छात्र (alumni) की उपस्थिति दर्ज की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत एक के बाद एक कलात्मक प्रस्तुतियां पेश की गई जिनमें डॉ सौरभ वर्मा (सहायक प्रोफेसर) एमडी विश्वविद्यालय, रोहतक ने अपने गायन से सभागार को उल्लास से भर दिया। राधाकृष्ण की सुन्दर प्रस्तुति से समस्त सभागार खुशी से झूम उठा।
श्री आनंद मेहता ने शुरुआती समय के महाविद्यालय की चुनौतियों एवं मुश्किलों से भरें सफर के अनुभव को साझा करते हुए वर्तमान की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। फ्लैश बैक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से समस्त वातावरण खुशी से झूम उठा। कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए भोजन का प्रबंध किया गया।
समापन के दौरान प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम आयोजक टीम, प्रबंधक टीम, एवं सभागार में उपस्थित सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया
