
मूलचन्द शर्मा के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे
चुनावी दंगल में आज भाजपा को चार राज्य में बहुमत जीत मिली परन्तु पंजाब में भाजपा को केवल 2 ही सीट मिली एवं आप ने पंजाब में पूर्ण तरह से बहुमत हासिल करी . भाजपा को गोआ में बहुमत हासिल करते हुए 20 सीट मिली वही कांग्रेस को 11 सीट मिली . मणिपुर में भी भाजपा को बहुमत हासिल हुई जिसमे भाजपा ने 28 एन.पी.ई.पी. को 6 सीट ही मिली . उत्तर प्रदेश में फिर आ रहे है योगी आदित्यनाथ . भाजपा ने यु.पी. में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 252 सीट जीती वही सपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज करी . उत्तराखण्ड में भाजपा ने 47 सीट जीती वाही कांग्रेस ने 19 सीट जीती एवं आप पार्टी उत्तराखण्ड में अपना खाता तक ना खोल सकी . भाजपा के एक साथ 4 राज्यों में बहुमत हासिल करने पर जश्न मनाया गया . खुशी के इस मौके पर परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने भी ढोल बाजे की थाप पर नाचते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में किए जा रहे रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के बदले जनता ने उन्हें उनका मेहनताना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास आज सार्थक हो गया है । जनता ने देश से कांग्रेस को भगाने का मन बना लिया है और आज उसी का यह परिणाम सभी के सामने आया है. देश में ही नहीं बल्कि भाजपा की चार राज्यों में जीत का जश्न विदेशों में भी मनाया जा रहा है। मौके पर कार्यालय पर लड्डू बांटे गए और ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने खुशी का इजहार किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
