
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य रंजीत रावल को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा युवा मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह प्रमुख बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर रंजीत रावल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा सहित सभी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। रंजीत रावल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं केंद्र व हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्याे का ब्यौरा वह जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
