
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में
महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ऑनलाइन प्रतियोगिता और राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।
“नारी सशक्तिकरण एवं डिजिटल परिदृश्य” इस विषय पर अतिथि वक्ताओं के रूप में प्रोफेसर काकोली
सेन(प्रो. वाइस चांसलर आई. एम. गुड़गांव) एवं डॉ. प्रतिभा सिंह (हरियाणा राज्य कमीशन की बाल
अधिकार सुरक्षा की सदस्य) उपस्थित थीं। अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य एवं कार्यक्रम संरक्षक डॉ.
कृष्णकांत गुप्ता के सफल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला
दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत देश को भारत माता कह कर पुकारते हैं। भारतीय संस्कृति
श्रेष्ठतम है। सर्वत्र नारी का वर्चस्व है। इसलिए “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता” कहा गया है। अतः
महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।
प्रथम वक्ता श्रीमती प्रतिभा सिंह ने “उन्नत नारी,उन्नत देश” का उद्घोष करते हुए नारी के सशक्तिकरण
पर बल दिया और कहा हमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाना चाहिए। साथ
ही उन्होंने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, लिंगानुपात, भ्रूण हत्या,लड़का -लड़की भेदभाव इत्यादि विषयों पर
उदाहरणों के माध्यम से चर्चा की और ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए
के लिए संभ्रांत महिलाओं को आगे आने को कहा।
द्वितीय अतिथि वक्ता श्रीमती काकोली सेन ने “महिला और तकनीकी” विषय पर परिचर्चा करते हुए
बताया कि आज तकनीकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कम है। महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे
आना होगा और जागरूक होकर सभी को जागरूक करना होगा ।आत्मविश्वास ,आत्म बल तथा मनोबल
के साथ आगे बढ़ना होगा।उन्होंने अनेक सर्वे के माध्यम से अपनी बात को स्पष्ट करते हुए महिलाओं को
उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया । महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता,डॉ.
रेखा सैन और डॉ. रेनू माहेश्वरी के सफल नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने
ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं में पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं के परिणाम 11 मार्च तक घोषित किए जाएंगे और विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र
के साथ नगद राशि भी दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यशाला में
लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और लाभ उठाया कार्यक्रम के अंत में प्रश्नों के
माध्यम से अतिथि वक्ताओं ने श्रोताओं की शंकाओं का समाधान किया। तकनीकी सहायक डॉ. विनीत
नागपाल के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
