
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में डी॰ए॰वी॰ शताब्दी महाविद्यालय के छात्राओं को भी नृत्य प्रस्तुत करने का मौका मिला। डी.ए.वी. की छात्राएँ उस पंद्रह सौ लड़कियों के दल का हिस्सा रही जिनको इस तरह के प्रदर्शन के लिए चुना गया था।
नारी सशक्तिकरण को समर्पित इस नृत्य में महाविधालय की बारह छात्राएँ आकृति, भावना, दृष्टि, सोनाली, स्वाति, सुधा, रिया, रानी, दीप्ति, वैष्णवी, हरप्रीत कौर और सुहानी शामिल रही।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ विजयवंती ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने इस दल को ले जाने वाले बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र पंकज उपाध्याय की भी सरहाना की।
इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ जितेंद्र ढुल, खेल विभाग अध्यक्ष डॉ नरेंद्र और अन्य शिक्षकगणों ने भी हार्दिक बधाई दी।
