
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन द्वारा आज बल्लभगढ के पंचायत एवं विकास विभाग के सभागार में ग्रामीण टयूबैल ऑपरेटर एवं अन्य तकनीकि स्टाफ के लिए जल जीवन मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग की टीम द्वारा सभी ग्रामीण टयूबैल ऑपरेटरों, पलम्बरों एवं इलैक्टरीशियनां को तकनीकि जानकारी कर्मचारियों की भूमिका और कार्यों कर्तव्यों सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित तकनीकि सदस्यों को संबोधित करते हुए विभाग के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता के लिए गांव स्तर पर सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है ताकि आगामी समय मंे वे गांव की पानी सप्लाई को शुचारू रूप से चला सकें। इस मौके पर सभी सदस्यों को पानी संरक्षित करने के उपायों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे पानी जांच की किट भी वितरित की गई ताकि वे अपने स्तर पर गांव में पानी की शुद्वता की जांच कर सकें। इस मौके पर विभाग के जेई रघुवीर सिंह एवं सुरेश कुमार ने भी सभी उपस्थित सदस्यों को विभिन्न तकनीकि पहलुओं से अवगत करवाया । इस मौके पर इलैक्टरीशियन शेर सिंह ने लाईट पैनल बोर्ड, फेस व फयूज के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दी। इस मौके पर वल्लभगढ ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत के जन स्वास्थय विभाग के तकनीकि कर्मचारी उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
