फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता एवं
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के महासचिव (अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के जनरल सेक्रेटरी) श्री दिनेश गुप्ता की सद्प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मूलचंद शर्मा जी (परिवहन मंत्री) हरियाणा सरकार उपस्थित रहे। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० संजीव गुप्ता के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा संयोजक डॉ. दुर्गेश शर्मा रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वोट के महत्व और चुनावी प्रक्रिया संबंधी जानकारी देना था। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के मतदान संबंधी सीधे प्रसारण के द्वारा युवा विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
इस बार राष्ट्रीय मतदान दिवस का थीम : “हर वोट को गिनना: कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” के आधार पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने और मतदाताओं की भागीदारिता को प्रोत्साहित करना रहा। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है और प्रत्येक व्यस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने का पूर्ण अधिकार है लेकिन एक जिम्मेदार मतदाता कैसे बने ? इसके बारे में जानकारी इस कार्यक्रम में प्रदान की गई।साथ ही, मतदान के महत्व को बताया गया। मतदान के द्वारा सशक्त सरकार को निर्वाचित करके देश को ऊंचाइयों पर पहुंच जाया जा सकता है।
मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। वोट देकर व्यक्ति अपनी इच्छित सरकार का चुनाव कर सकता है तथा देश में बदलाव ला सकता है। इसके साथ-साथ मतदान नागरिक का प्रमुख कर्तव्य भी है जिस पर हमारे भारत देश का भविष्य भी टिका है। मतदान द्वारा युवा अपनी आवाज उठाकर अपने चयनित नेता को अवसर प्रदान करता है।25 जनवरी 2011 से इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिससे नागरिकों में निर्वाचकीय (मतदान) केलिए जागरूकता पैदा हो और वोट के लिए प्रोत्साहित हों।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर अग्रवाल महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गण भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वासिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव,पारस जैन एवं 350 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रबन्धन विभागाध्यक्षा डॉ० शिल्पा गोयल ने मंच संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
