
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
तीन-ई 32 बीपी एनआईटी फरीदाबाद स्थित मां कालका सेवा मंडल में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह संस्कृति रक्षा संकल्प के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इसप्रीत सिंह व दविंद्र सिंह की माताजी ने की, जिन्होंने लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में सेवक सूरज, रनबीर कौर, गीताबाला, कुलदीप, कुलवंत, सतनाम, मोहनीष, सागर, मनप्रीत कौर, जसपिन्द्र कौर, संतोष, गुड्डी, प्रेमलता, शीला, प्रेम, आशा, पिंकी, धमीर, दर्शना, मोहित, बबीता, चन्द्रकला, चरनजीत, मोनिका, जसवीर एवं समस्त सदस्यगण ने सक्रियता से भाग लिया।
इस अवसर पर माताजी ने कहा कि 500 वर्ष बाद आज श्रीराम अपने महल में लौटे हैं। श्रीराम मंदिर के लिए जिन असंख्य कारसेवकों, साधु-संतों ने अपना बलिदान दिया वे उन्हें नमन करती हैं।
आज न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय वह था जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष हो रहा था और आज यह वही स्थान है जहां पर पुष्प वर्षा हो रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व युवाओं को रामकथा पढ़ने और देखने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम ने वनों में अपना वनवास प्रकृति की गोद में सभी पशु-पक्षियों के सहयोग और स्नेह से बिताया था। पर्वत, नदियों सहित सभी छोटे-बड़े जीव-जन्तु उनके मित्र और सहायक थे। हमें दया व स्नेहपूर्वक पशु-पक्षियों पर दया कर अपनी संस्कृति और प्रकृति दोनों की सेवा और रक्षा करनी चाहिए।
