
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के सरपरस्त श्री मुकेश अग्रवाल व् श्रीमती शशि मुकेश अग्रवाल जी ने राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के स्वस्थ जीवन व् उनकी लम्बी आयु की कामना की। श्री मुकेश जी का मानना है शायद उनके द्वारा किये अच्छे कार्यो के कारण ही श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के पवित्र कार्यक्रम में शामिल हो पाये।
संस्था के प्रधान श्री बी. दास बतरा जी बताया की श्री मुकेश अग्रवाल जी फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया से उस समय से जुड़े है जब थैलासीमिया शब्द को बहुत सारे डॉक्टर भी नहीं जानते थे। बच्चो का इलाज करना तो बहुत दूर की बात थी। यही कारण था उस समय बच्चो की आयु एक सिमित थी। आज थैलासीमिया ग्रस्त बच्चे स्वस्थ व् लम्बी आयु जी रहे है उसके लिए श्री मुकेश जी का बहुत बड़ा सहयोग रहा है, साथ ही जन जन तक थैलासीमिया शब्द का पहुचना भी श्री मुकेश जी की देन है।
संस्था के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की जल्द ही थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को अयोध्या ले जाया जायेगा। ताकि बच्चो को श्री राम जी के दर्शन कर सके व् बच्चो को स्वस्थ व् लम्बी आयु का आशीर्वाद मिल सके। जैसा की संस्था का हमेशा प्रयास रह है बच्चे खुश रहे, एक खुश आदमी ही स्वस्थ रहा सकता है।
