
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राम जी के अयोध्या आने की खुशी में पी.वी. डांस स्टूडियो ने अपने डांस स्टूडियो में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी ने राम भगवान जी से प्रार्थना करी और उनके आगमन की खुशी में मिठाई बांट के और एक सुंदर नृत्य करके अपनी खुशी जाहिर करी. पी.वी. डांस स्टूडियो के बच्चों को डांस सिखाया अक्षय पांचाल ने और उस डांस का उद्देश्य था की राम मंदिर में राम जी विराजे हैं और उनके आने की खुशी में हम लोग नाच उठे हैं.
इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य यह था की बच्चों में सनातनी भावनाओं को प्रोत्साहन देना और राम भगवान के प्रति अपना प्यार जाहिर करना. बच्चों ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी और मेरे प्रभु राम आए हैं और शबरी माता जी इंतजार में थी कि राम आएंगे तो बर खिलाऊंगी यह नृत्य पर एक नाटक दिखाकर सभी अभिभावकों का मन जीत लिया.
इस कार्यक्रम में स्टूडियो के संस्थापक अक्षय पांचाल साथ में कोरियोग्राफर रहे लकी बरार, शोभित, बलवीर कौर और कुछ अभिभावक जेसे शिखा दुआ रचना भाटिया भी रहे मोजूद.
