
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी कालेज के बी.बी.ए. विभाग के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए साक्षात्कार से सम्बंधित ” कौशल वृद्धि ” विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साक्षात्कार कौशल मे वृद्धि करना था। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकाश गक्खड़ (सीनियर एक्जीक्यूटिव ट्रेनर, डुकट कम्पनी) रहें जिन्होंने विद्याथियों को साक्षात्कार में सफलता हासिल करने एंवम रिज़्यूमे तैयार करने के बारे मे जानकारियां दी। इस कार्यक्रम में कालेज के लगभग सत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम कालेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ विजयवन्ती के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ सुरभि , डॉ अकिंता मोहिंद्रा उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विजयपाल सिंह (ट्रेनिंग एवम प्लेसमेंट अफसर)के सयोंजन मे सम्पन्न हुआ
