फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कुंतल ब्रदर्स एंड संस एजुकेशन सोसाइटी के बैनर तले बने कुश पब्लिक स्कूल सूर्य विहार पार्ट 3 फरीदाबाद ने 14 जनवरी को अपना 14वां वार्षिकोत्सव मनाया हजारों की संख्या में शामिल हुए बच्चों के साथ साथ अभिभावक भी इस समारोह में शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि रिलायंस एनर्जी के वाइस प्रेसिडेंट श्री उमेश गुप्ता जी थे जिन्होंन दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया इस अवसर पर बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया खास प्रस्तुति में आई लव माय इंडिया, सेव वाटर, गुरु, गुजराती गरबा, यूनिटी ऑफ डाइवर्सिटी रही जिसके मुख्य कलाकार कोशिक, कोविद, प्रिंस, तेज प्रताप, भविष्य, गौरव, कामत, दीपेश, आदित्य, नितिन, पिंकी, आयुष, सोनी, मोहित, कृष्णा, अंश, अनुक्षा, सुंदरम, अभिनव, अभिषेक, दीप्ति, जानकी, कनक, दृष्टि, काव्य, ईशान, भावेश, शर्मा आराध्या, सानिया, शगुन, सिमरन, दीपक, गौरव, इस, अरुण आदित्य, कनिष्का, साध्वी, अंबिका, संजना, वैष्णवी, परी, शिवांशी, दीक्षा, मेघा, पल्लवी, सौम्या, नायरा, गौरी, अर्नब, पायल, मुस्कान, आफरीन, अंजू, आयुषी, श्वेता, आदित्य, आदि थे।
आयोजन की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर कुंवर सेन चौधरी ने बताया कि यह 14वां समारोह है हमने शिक्षा के कार्य से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके इसके लिए निरंतर काम किया है स्कूल में शिक्षा के अलावा शारीरिक शिक्षा और बौद्धिक शिक्षा देने पर भी हमारा प्रयास रहा है जिसके अंतर्गत बच्चे योग, ताइक्वांडो, इंडोर गेम या आउटडोर गेम के माध्यम से अपना शारीरिक और बौद्धिक विकास कर सकते हैं।