
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी.शताब्दी महाविद्यालय में लोहड़ी पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया | महाविद्यालय के खेल परिसर में अग्नि जलाकर उसमें रेवड़ी व् मूंगफली अर्पित की गई व् परिक्रमा करते हुए सभी के लिए मंगलकामना की | महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल उपहार में दिए | इसके उपरांत नेतृत्व में सभी ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर डॉ.अर्चना भाटिया, डॉ.सुनीति आहूजा, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ.इमराना खान व समस्त प्राध्यापक-गण,गैर शिक्षकगण उपस्थित रहे | सभी ने इस पर्व को पूरे उल्लास के साथ मनाया |
