
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
वृन्दावन से आई साध्वी रश्मि अपनी मधुर वाणी और सुन्दर कण्ठ से लोगों को कथा वाचकर भरपूर आनंद दे रही हैं। नववर्ष 2 जनवरी को कथा का समापन होगा।
फरीदाबाद नगर-निगम की पूर्व महापौर श्रीमती अनीता गोस्वामी ने साध्वी रश्मि से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया और वार्डवासियों से अपील करते हुए, कहा कि आप सभी कथा में पहुंच कर कथा अवश्य सुनें और धर्म लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का ज्यादा से ज्यादा प्रसार और प्रचार करें,बच्चों को अपनी संस्कृति का ज्ञान करवा कर उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करें।
