
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच जे पी क्रिकेट अकादमी और न्यू बालाजी क्रिक्रेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच मे न्यू बालाजी क्रिकेट अकादमी ने जे पी क्रिक्रेट अकादमी को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और जे पी क्रिक्रेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। जे पी क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का लक्ष्य दिया । जे पी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए समीर खान ने 106 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए।
न्यू बालाजी क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण सोनी और अंशुल भाटी ने 2/2 विकेट, शिवम सुदर्शन,अभिषेक भाटी, व राज नेगी ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू बालाजी क्रिक्रेट अकादमी ने 24.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाकर जीत हासिल की। न्यू बालाजी क्रिक्रेट अकादमी की ओर से अभिषेक भाटी ने 23 गेंदों पर 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन , अंशुल भाटी ने 20 गेंदों पर 5 चौको और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए।
जे पी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरुष अग्रवाल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, आदित्य भडाना और हिमांशु रावत ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंशुल भाटी को घोषित किया गया।
