
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री राजू ठाकुर(जैजू) व वाल्मीकि समाज के बिजेन्द्र वाल्मीकि ने आज अपने समर्थकों के साथ तिगांव रोड़ शिर्डी सांई बाबा मंदिर के पास बने अबेडंकर भवन को साफ किया और भवन के साथ ही बने पार्क में जगली और कंटीले पौघों को हटाकर जगह को पूरी तरह साफ कर दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज गुप्ता,युवा भाजपा जिला सचिव सोनू ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। भवन के आसपास रहने वाले लोगों को जैसे ही पता चला कि सफाई अभियान चल रहा है तो उन्होनें इसके लिए राजू ठाकुर(जैजू) व बिजेन्द्र वाल्मीकि का धन्वाद किया। लोगों का कीन था कि भवन से मात्र कुछ ही दूरी पर निवर्तमान पाष्र्रद का कार्यालय है लेकिन उसने आज तक यहां झांककर भी नहीं देखा। इस मौके पर राजू ठाकुर(जैजू) व बिजेन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि लोगों से तो यह सुना था कि यहां की हालत बदतर है लेकिन इतनी बदतर है यहां आकर पता चला। उन्होनें कहा कि जब वे यहां पहुंचे तो भवन की ऐसी हालत देखकर उन्होनें तुरंत अपने अन्य सदस्यों को बुलाया और इसकी साफ सफाई शुरू की। उन्होनें कहा कि बाबा साहब सविधांन निर्माता थे और उन्होनें हमेशा देश का भलाई कि लिए काम किया। उन्होनें कहा कि अगले कुछ दिनों में इस भवन की पूरी तरह कायापलट होगी जिससे यहां आने वाले लोगों को सुख की अनुभूति होगी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री राजू ठाकुर(जैजू) व वाल्मीकि समाज के बिजेन्द्र वाल्मीकि किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज गुप्ता,युवा भाजपा जिला सचिव सोनू ठाकुर,राजन शर्मा वजीरपुर,डा.चरण सिंह,अनिल ठाकुर व सुनील ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
