
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजीत सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रह है . मंडल द्वारा 20 सितम्बर को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन स्वर साधना ग्रुप के सहयोग से किया गया .
भजन संध्या का मंच संचालन रितेश द्वारा किया गया . स्वर साधना ग्रुप कलाकारों ने तरह तरह के भजन प्रस्तुति दी . भजन संध्या की शुरुआत देवा ओ देवा गणपति देवा की प्रस्तुति सुखदीप एवं अन्य साथी गण द्वारा दी गई जिसने भजन संध्या की शाम को एक अलग ही भक्तिमय शाम में बदल दिया . ओ शंकर भजन की प्रस्तुति जगजीत द्वारा दी गई . लगन तुमसे लगा लगा बेठे भजन की सुंदर प्रस्तुति तनवी द्वारा दी गई . भोलेनाथ आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन की प्रस्तुति रितेश एवं किरण द्वारा दी गई . बल्ले बल्ले भजन की प्रस्तुति शालू अरोड़ा द्वारा दी गई . नेनन में श्याम समा गयो भजन की प्रस्तुति शालू अरोड़ा एवं अंश द्वारा दी गई जिसपर भक्त जन अपने आप को नाचने से रोक न सके . गणपति स्तुति की प्रस्तुति प्रद्युमन , तनवी , जगजीत , शालू अरोड़ा , अंशुल , रितेश द्वारा दी गई जिससे इस भक्तिमय शाम का समापन्न हुआ .
कार्यक्रम के अंत में स्वर संधना ग्रुप को मंडल के प्रधान राजेन्द्र पांचाल , चिंतामणि , लक्ष्मण पांचाल, किरण पांचाल , अक्षय पांचाल एवं गायत्री द्वारा किया गया. कार्यक्रम में राजेन्द्र पांचाल , विनय पांचाल , चिंतामणि , विलास पांचाल , रविन्द्र , विनय , तेजस , रोहित , हरेन्द्र , मोनू , सचिन , कर्ण एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
