
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया l
महाविद्यालय के शूटर शुभम बीसला जिन्होंने गत 14 से 15 जुलाई 2023 तक चलने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था को 5100/ रुपए, अनमोल जैन जिन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जो 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चीन में संपन्न हुए में कांस्य पदक जीता था को 5100/ रुपए और हर्षिता जिन्होंने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप जोकि 25 से 26 अगस्त कुरुक्षेत्र हरियाणा में संपन्न हुई में कांस्य पदक प्राप्त किया को 1100/ रूपए के नगद पुरुस्कार से नवाजा गया l इन सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता जी ने कहा कि देश के सभी खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जो हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध रहे हैं के पदचिन्हों पर चलना चाहिए तभी वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं l
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी हमेशा ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों का मान बढ़ाने व हरसंभव मदद के लिए तैयार रहते हैं l इस अवसर पर महाविद्यालय के खेलकूद संयोजक डॉ० के.एल. कौशिक व महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग प्राध्यापक डॉ० जगबीर सिंह उपस्थित रहे l
संस्कृत दिवस (श्रावणी पूर्णिमा)
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज दिनांक 29.08.2023 को प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में संस्कृत विभाग के अंतर्गत संस्कृत दिवस मनाया गया l संस्कृत दिवस हिंदी तिथि अनुसार श्रावणी पूर्णिमा को मनाया जाता है l प्राचीन काल में इस दिन से ही गुरुकुलों में उपनयन संस्कार के उपरांत विद्या अध्ययन आरंभ किया जाता था इसलिए इस दिन को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है l अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के संस्कृत विभाग के अंतर्गत इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया गयाl इस शुभ अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l जैसे श्लोक का उच्चारण, संस्कृत गीतिका गायन, संस्कृत संभाषण, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग आदि l इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l संस्कृत विभाग की अध्यक्षा डॉ. पूजा सैनी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संस्कृत के विविध पक्षों पर चर्चा करते हुए, अपने जीवन में संस्कृत साहित्य और अपनी संस्कृति को सीखने और सीखाने की कड़ी को अधिक मजबूत बनाने का आग्रह विद्यार्थियों से किया l उन्होंने बताया संस्कृत मात्र भाषा नहीं अपितु एक संस्कार है जो हमें अपनानी चाहिए l मंच संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुजाता द्वारा किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृत विभाग के सभी विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग रहा l इस अवसर पर संस्कृत विभाग के 51 विद्यार्थी उपस्थित रहें l
SDGs क्लब द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
छात्राओं को कपड़े के बैग बनाने का कौशल सिखाने के लिए सिलाई, कढ़ाई और परिधान डिजाइन केंद्र में 29 अगस्त 2023 से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इस शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एसडीजी क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर से दो उद्देश्य पूरे होंगे।
सबसे पहले, यह प्लास्टिक के उपयोग को कम करेगा और इसलिए पर्यावरण की रक्षा करेगा।
दूसरा, यह छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाएगा। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने प्रयासों की सराहना की और कपड़े के थैलों के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला क्योंकि यह बायोडिग्रेडेबल है और इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इस अवसर पर संयोजक एसडीजी क्लब डॉ. मनोज शुक्ला, समन्वयक डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सैन एवं डॉ. इनायत चौधरी उपस्थित रहे। प्रशिक्षक सुश्री वर्षा विभिन्न किस्मों के कपड़े के थैले बनाने का कौशल प्रदान करेंगी। इस प्रशिक्षण शिविर से कुल 20 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
लघु उद्योग दिवस” के उपलक्ष में एक क्विज कंपटीशन का आयोजन
आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में “लघु उद्योग दिवस” के उपलक्ष में एक क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में स्माल इंडस्ट्रीज से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में पांच टीमें शामिल थी। एक टीम में दो विद्यार्थी थे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह भरपूर और देखने लायक था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खुशी और काजल वाणिज्य विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. डिंपल सहायक प्रवक्ता, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लघु उद्योग के बारे में बताना और उनके विभिन्न पहलुओं से उनको उजागर करना था। महाविद्यालय प्राचार्य ने विजेता टीम को उचित उपहार देकर सम्मानित किया और विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन और मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में प्रथम आना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है।
