
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जूनियर रेडक्रॉस, स्काउट्स, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देश के वीरों को नमन किया। प्राचार्य, जेआरसी एवं ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस अभियान में वीरों की स्मृति में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी स्मृति में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित की जा रही हैं यह अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को किया गया था और इसमें देश भर में दो लाख से अधिक कार्यक्रमों के साथ व्यापक जनभागीदारी देखी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान इस अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का नमन करना है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित स्मारक पट्टिका की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ साथ पंच प्रण संकल्प, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन आदि कार्यक्रम सम्मिलित हैं जो हमारे वीरों के वीरतापूर्ण बलिदानों को नमन करेंगी। स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को नमन करने वाली शिलाफल या स्मारक पट्टिकाएं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जा रही हैं। इसमें उस क्षेत्र से संबंधित उन लोगों के नाम के साथ प्रधानमंत्री का संदेश होगा, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया है।
राजधानी दिल्ली में अमृत वाटिका बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने कोने से मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही हैं यह अमृत वाटिका ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया है जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक पकड़कर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करके वे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता एवं एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में कर्तव्यों को पूरा करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंच प्रण का संकल्प लेंगे।
प्राचार्य मनचंदा, अध्यापिका सोनिया, दिलबाग सिंह, धर्मपाल शास्त्री तथा अध्यापकों ने जे आर सी और स्काउट्स सदस्यों से कहा कि से एक बार संकल्प लेने के बाद भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का देश के वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
