![IMG-20230717-WA0073[1]](https://jantantratoday.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230717-WA00731.jpg)
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग की छात्रा मीनू का हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन बुनियाद में चयन होने पर विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल के द्वारा की गई। देशवाल ने बताया कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभावान छात्रों की कमी नहीं है।
हमारे विद्यालय की बेटी का मिशन बुनियाद में चयन होना विद्यालय और गांव के लिए गर्व का विषय है। चयन होने पर आज विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भवीचन्द पीटीआई, रघु वत्स, अनील कुमार, भूपेन्द्र सिंह, माया शर्मा, निशा, बबीता, सीमा रानी समस्त शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्रा और अभिभावकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
