
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली के मैदान में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और पलवल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पलवल क्रिकेट क्लब को 42 रन से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 50 – 50 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए धीरू सिंह ने 83 रन , सोनू ने 54 रन , इंजमुमल हक़ ने 52 रन , यश ने 19 रन बनाए | पलवल क्रिकेट क्लब की और से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने 5 विकेट , आदित्य ने 2 विकेट , नितेश और कान्हा ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पलवल क्रिकेट क्लब ने 45.3 ओवर में 10 विकेट में 230 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए गजेंद्र तंवर ने 63 रन , नितेश ने 47 रन , जतिन ने 28 रन , अमित ने 24 रन , अजय ने 23 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए करण डेढा ने 5 विकेट , अन्नू भड़ाना ने 3 विकेट , धीरू सिंह ने 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरू सिंह को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 8595829963
jantantratoday2022@gmail.com
